मां कात्यायनी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

मां कात्यायनी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र के छठे दिन मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगी कतारें

वाराणसी (जनवार्ता)। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को सिंधिया घाट स्थित मां कात्यायनी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर में माता का पंचामृत स्नान कराकर नवीन वस्त्रों और पुष्पों से श्रृंगार किया गया। भोग के बाद मंगला आरती हुई और मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। भक्तों ने नारियल और चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि कात्यायन के आश्रम में प्रकट होने के कारण देवी का नाम कात्यायनी पड़ा। नवरात्र के छठे दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

rajeshswari


मां विशालाक्षी, संकठा, महिषासुर मर्दिनी और भोजूबीर स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।

इसे भी पढ़े   गाजीपुर: थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित, 5 लाइन हाजिर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *