हार के डर से भाजपा टाल रही पंचायत चुनाव : सुजीत यादव लक्कड़

हार के डर से भाजपा टाल रही पंचायत चुनाव : सुजीत यादव लक्कड़

वाराणसी (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में सत्ताधारी भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से पंचायत चुनावों को टाल रही है।

rajeshswari

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा सरकार जनता का सामना करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए चुनाव टालकर प्रशासकों के माध्यम से अपनी मर्जी से धन का व्यय करना चाहती है और बेईमानी की योजना बना रही है।

सुजीत यादव लक्कड़ ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया में हो रही देरी को भी सरकार की सोची-समझी रणनीति बताया। उनका कहना था कि यह सब कुछ पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनाव 2027 के बाद तक खींचने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर पंचायत चुनाव न कराना जनता के अधिकारों का हनन है।

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा, “अब जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। इसका जवाब वह 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करके देगी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों के कारण जनता में असंतोष बढ़ रहा है, जो आगामी चुनावों में साफ दिखाई देगा।

सुजीत यादव ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। सरकार की नीतियों से आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विकास के नाम पर केवल दिखावा किया गया है, वास्तविकता में जनता को कोई लाभ नहीं मिला।

इसे भी पढ़े   यूपी में 31 दिसंबर से इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *