काशी को 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात पर झूमे भाजपाई

काशी को 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात पर झूमे भाजपाई

मिठाई बांटकर मनाया जश्न

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा काशी के लिए करीब 25 हजार करोड़ रुपये की मेगा अवसंरचना परियोजनाओं तथा वरुणा एवं गंगा रिवर एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी मिलने पर बुधवार शाम रोहनिया के केशरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई।

rajeshswari

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया और वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया। जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि यह केवल सड़क परियोजना नहीं, बल्कि काशी के गौरव, पर्यटन, व्यापार और भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से शहर को आधुनिक, सुगम और विश्वस्तरीय यातायात नेटवर्क मिलेगा, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि गंगा की आस्था, बाबा विश्वनाथ का दिव्य धाम और आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित काशी की नई पहचान बनेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, सुरेन्द्र सिंह पटेल, जेपी दूबे, संजीव सिंह गौतम, अरविंद पटेल, उषा मौर्या, अश्वनी पांडेय, विजय राज यादव, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, ज्ञानचंद्र पटेल, जगदीश जायसवाल, रिंकू पटेल, किशन सिंह, प्रीति मिश्रा, मुकेश, वीरेंद्र, खुशबू सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता: एचडीएफसी क्लब ने जय मातादी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *