बरेका में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत रक्तदान शिविर संपन्न

बरेका में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत रक्तदान शिविर संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता): बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को केंद्रीय चिकित्सालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय, कबीरचौरा, वाराणसी के सहयोग से 50 लोगों ने रक्तदान किया।

rajeshswari

शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं श्रीमती अंजू गुप्ता, श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती अर्चना तिवारी, डॉ. मंजुषा रानी लाल, श्रीमती संजूलता गौतम, श्रीमती उपासना यादव और श्रीमती रत्ना सिंह ने रक्तदान कर नारी सशक्तीकरण का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

डॉ. देवेश कुमार ने कहा, “रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में समाज के सभी वर्गों को जागरूक होकर भाग लेना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध हो सके।”

शिविर में बरेका के चिकित्सक डॉ. विजय सिंह, डॉ. मिन्हाज अहमद, डॉ. संतोष कुमार मौर्या, डॉ. विशाल मिश्रा, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता,  सौरभ सागर, और बरेका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ए.के. माहेश्वरी ने भी रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधा बल्लभ त्रिपाठी, बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, ओबीसी एसोसिएशन के हरिशंकर यादव, संयुक्त सचिव  श्रीकांत यादव,  नवीन सिन्हा, अमित कुमार, अजय कुमार और उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर मनोज कुमार ने भी रक्तदान और जन-जागरूकता में योगदान दिया।

शिविर की सफलता में चिकित्सा विभाग की टीम, जिसमें डॉ. एस.के. मौर्या, डॉ. मधुलिका सिंह, नर्सिंग अधिकारी कमला श्रीनिवासन, अंजना टौड, सीता कुमारी सिंह, संजूलता गौतम, और कबीरचौरा चिकित्सालय के ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: पीएम के गोद लिए डोमरी गांव में नगर निगम पर जबरन मकान तोड़ने का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *