₹2866 करोड़ का बजट पारित, वाराणसी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

₹2866 करोड़ का बजट पारित, वाराणसी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए ₹2,866.20 करोड़ का महत्वाकांक्षी बजट पारित किया है। इस बजट में ₹2,070.61 करोड़ आय और ₹2,069.07 करोड़ व्यय का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कई गुना अधिक है।

rajeshswari

वीडीए का विकास क्षेत्र अब बढ़कर 1073 वर्ग किलोमीटर हो गया है, जिसमें 215 नए राजस्व ग्राम शामिल हैं। बजट में नई टाउनशिप, सड़क, सीवर, जल निकासी और अन्य आधारभूत संरचना विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

भूमि विक्रय और प्रतिकर से ₹1,206.31 करोड़ आय का अनुमान है, जबकि मढ़नी, गंजारी और कल्लीपुर टाउनशिप योजनाओं में लगभग ₹1,700 करोड़ प्रतिकर वितरण की तैयारी है।

यह बजट वाराणसी के नियोजित शहरी विस्तार और आधुनिक विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   भदोही : महिलाओं और बालिकाओं को मिली सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई ताकत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *