योगी के जन्मदिवस पर सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों की धूम

योगी के जन्मदिवस पर सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों की धूम

रक्तदान, वृक्षारोपण और धार्मिक आयोजनों के जरिए मनाया गया जन्मोत्सव

वाराणसी (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विश्व हिंदू कल्याण परिषद की ओर से विभिन्न राज्यों में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय एवं राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रभारी संदीप जायसवाल के नेतृत्व में हुए इन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, दिव्यांगजनों को मिठाई वितरण तथा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

rajeshswari

संदीप जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना भी की गई।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला अध्यक्ष डॉ. अमित सिन्हा, बिहार के पूर्णिया में जिला अध्यक्ष रोशन सिंह, सोनभद्र-मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष विनीत पांडेय, भदोही जिला अध्यक्ष प्रवीण राय, महाराजगंज जिला अध्यक्ष रामनरेश जायसवाल तथा वाराणसी जिला प्रभारी आशुतोष जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए, दिव्यांगजन आवासों में मिठाई वितरित की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण किया गया। वाराणसी इकाई द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संदेश दिया गया।

इसे भी पढ़े   एनडीआरएफ को मिला राष्ट्रपति ध्वज, अमित शाह ने किया सम्मानित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *