वाराणसी जंक्शन के सामने पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी त्वरित सहायता

वाराणसी जंक्शन के सामने पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी त्वरित सहायता

वाराणसी  (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को थाना सिगरा क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी जंक्शन के सामने स्थापित नए पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए नागरिकों, यात्रियों तथा व्यापारियों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

rajeshswari

उद्घाटन के अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि वाराणसी जंक्शन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में यह सहायता केंद्र सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नागरिकों को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने बताया कि सहायता केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेंगे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। यह केंद्र महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों की सहायता तथा यात्रियों के मार्गदर्शन संबंधी सेवाओं को भी अधिक सुलभ और प्रभावी बनाएगा।

पुलिस आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं तथा शिकायतों और समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सहायता केंद्र के संचालन से अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त  शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, सहायक पुलिस आयुक्त शुभम कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने लहरतारा-मोहनसराय सड़क, ट्रांसपोर्ट नगर और गंजारी स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *