मुरादाबाद में प्रेमी-प्रेमिका ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग

मुरादाबाद में प्रेमी-प्रेमिका ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग

सुसाइड मैसेज भेजकर पहुंचे थे पुल पर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार दोपहर एक युवक और युवती द्वारा रामगंगा नदी में छलांग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। दोनों एक ही बुलेट मोटरसाइकिल से पुल पर पहुंचे, कुछ देर बातचीत करने के बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी में कूद गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फ्लड यूनिट और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक दोनों की तलाश जारी रही।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार युवक की पहचान कटघर थाना क्षेत्र के सूरजनगर, पीतल बस्ती निवासी 20 वर्षीय तुषार के रूप में हुई है। बताया गया कि नदी में छलांग लगाने से पहले उसने अपने ताऊ के मोबाइल पर संदेश भेजा, जिसमें लिखा था कि वह अपनी जान देने जा रहा है और बुलेट पुल पर खड़ी है, जिसकी दूसरी चाबी लेकर आ जाएं।


परिजनों के अनुसार तुषार शहर के बुध बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शनिवार को वह आवश्यक काम का बहाना बनाकर दुकान से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद परिजनों को उसका संदेश मिला, जिसके बाद वे रामगंगा पुल पहुंचे। वहां बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जबकि युवक और युवती नदी में कूद चुके थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का अपने मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। युवती भी अपने घर से लापता बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पुल पर बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घटनास्थल के पास कुछ खून के निशान भी मिले हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता दोनों की तलाश और रेस्क्यू अभियान है। स्थानीय गोताखोरों और फ्लड यूनिट की सहायता से नदी में लगातार खोजबीन जारी है।

इसे भी पढ़े   प्राइमरी स्कूल मंडुवाडीह में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी अनोखी प्रस्तुति

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *