चंचल को मिस और ज्ञान को मिस्टर फ्रेशर की मिली उपाधि

चंचल को मिस और ज्ञान को मिस्टर फ्रेशर की मिली उपाधि

जीवनदीप के पैरामेडिकल विभाग में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप समूह के पैरामेडिकल विभाग की ओर से शनिवार को नर्सिंग विभाग के हॉल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुया। जिसमें चंचल मौर्या को मिस और ज्ञान सिंह को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।

rajeshswari

कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवनदीप समूह के चेयरमैन डा. अशोक कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कॉडिओलॉजिस्ट डा. विवेक राज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डा. अनामिका अग्निहोत्री रही। इस दौरान छात्रों की ओर से किये गए रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। वहीं भूण हत्या पर मार्मिक नाटक पेश कर दर्शकों को भावुक कर दिया। इस बीच मुख्य अतिथि ने पैरामेडिकल के महत्व के बारे में बच्चों को बताया और जीवन की कठिनाइयों से लड़ने व संघर्ष करने की सलाह दी। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि ने समाज में लड़कियों पर हो रहे अत्याचार पर प्रकाश डाला एवं कैंसर से सम्बंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम का समापन डा. ओपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन से किया। इस दौरान कार्यक्रम में सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच RO ARO और PCS प्री परीक्षा पर संकट के बादल,क्या पोस्टपोन होंगे एग्जाम?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *