स्वास्थ्य शिविर का डीआरएम ने किया शुभारंभ

स्वास्थ्य शिविर का डीआरएम ने किया शुभारंभ

वाराणसी   (जनवार्ता): पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने अपने अधिकारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम)  आशीष जैन ने स्वयं अपनी जांच कराकर किया।

rajeshswari

मंडल चिकित्सालय में आयोजित इस शिविर में कुल 33 रेल अधिकारियों और उनके 4 परिजनों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रफाइल, ईसीजी, इकोकार्डियोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण टेस्ट शामिल थे, साथ ही डाइटीशियन द्वारा व्यक्तिगत परामर्श भी दिया गया।

शिविर में मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन)  अशोक कुमार वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और अपनी जांच कराई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में पूरी मेडिकल टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले 27 फरवरी को भी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था, जिसमें 47 कर्मचारियों की जांच हुई थी।

जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल रेल परिवार के स्वास्थ्य की निरंतर देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे शिविर समय पर बीमारियों का पता लगाने और रेल सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़े   पाण्डेपुर चौराहा अतिक्रमण मुक्त, यातायात व्यवस्था सुधरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *