तीन सहायक पुलिस आयुक्तों के बदले कार्यक्षेत्र

तीन सहायक पुलिस आयुक्तों के बदले कार्यक्षेत्र

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन सहायक पुलिस आयुक्तों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने तबादला आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

rajeshswari

आदेश के अनुसार जनपद में हाल ही में आए शुभम जैन को सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं पुलिस लाइन्स की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार, जो पूर्व में भेलूपुर एवं पुलिस लाइन्स का कार्य देख रहे थे, को अब सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर बनाया गया है। उन्हें पुलिस लाइन्स के कार्य से मुक्त कर दिया गया है।

इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त शुभम कुमार सिंह को चेतगंज एवं आकस्मिक कार्य से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात-द्वितीय एवं आकस्मिक कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *