मुख्यमंत्री योगी ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, स्कूल चलो अभियान का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, स्कूल चलो अभियान का करेंगे शुभारंभ

वाराणसी  (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन शनिवार सुबह काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देश और प्रदेश में लोककल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत बाबा कालभैरव मंदिर से की। यहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक बाबा के विग्रह की प्रदक्षिणा की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती में भाग लिया। दर्शन के बाद मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्नेहपूर्वक दुलार किया।

rajeshswari


इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। मंदिर परिसर में उनके पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के उद्घोष से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। गर्भगृह में उन्होंने बाबा विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।


दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जिलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पांच निपुण बच्चों, पांच निपुण विद्यालयों तथा पांच नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनसे संवाद भी करेंगे।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इसे भी पढ़े   मणिकर्णिका घाट पर शवदाह रोकने की अफवाहों पर डोम राजा का स्पष्टीकरण 
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *