मिर्ची कैफे का भव्य उद्घाटन, स्वाद के साथ स्वच्छता पर रहेगा जोर
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार पंचकोसी रोड पर शुक्रवार को मिर्ची कैफे का भव्य उद्घाटन हुआ। कैफे का शुभारंभ मानसी, प्रियांशी, अनुकृति, शौर्य, समर, रुद्रांश, श्रेयांश एवं युवान ने फीता काटकर किया।


उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज ग्रुप के डायरेक्टर विवेक कुमार सिंह ‘मुन्ना’, डायट प्रवक्ता डॉ. प्रसून कुमार सिंह, अधिवक्ता सुरेंद्र सेठ, डॉ. रोहित सिंह, अधिवक्ता श्याम सरोज दुबे, गणेश दत्त मिश्रा, सचिन कुमार सोनकर, अपूर्व यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कैफे के संचालक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मिर्ची कैफे में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और अच्छा वातावरण उपलब्ध कराना कैफे की प्राथमिकता होगी।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कैफे के सफल संचालन की कामना की।

