विद्युत स्पर्शाघात से घायल संविदा कर्मी बृजमोहन मिश्रा का ट्रामा सेंटर में इलाज, विभाग पर लापरवाही और दबाव का आरोप

विद्युत स्पर्शाघात से घायल संविदा कर्मी बृजमोहन मिश्रा का ट्रामा सेंटर में इलाज, विभाग पर लापरवाही और दबाव का आरोप

वाराणसी  (जनवार्ता)। विद्युत विभाग के संविदाकर्मी बृजमोहन मिश्रा (10 वर्ष से अधिक अनुभव) कल नगरीय विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के पटालेश्वर क्षेत्र में कार्य करते समय हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है।

rajeshswari

विधुत मजदूर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने आज ट्रामा सेंटर पहुंचकर बृजमोहन मिश्रा का हालचाल लिया। प्रतिनिधियों ने देखा कि कर्मी के हाथ की त्वचा जली हुई है, जबकि विभाग इसे बिजली का स्पर्शाघात न बताकर “सीढ़ी से गिरना” बता रहा है। पंचायत के सदस्यों ने मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता से तत्काल बेहतर इलाज कराने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पहले कर्मी का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा और घटना की जांच भी कराई जाएगी।

विधुत मजदूर पंचायत के प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री ने बताया कि विद्युत विभाग में अधिकारियों की मनमानी और जल्दबाजी में काम कराने की आदत के कारण संविदाकर्मियों पर लगातार विद्युत स्पर्शाघात के मामले सामने आ रहे हैं। कर्मचारी मानसिक दबाव में काम करते हैं और अधिकारियों को खुश करने की होड़ में जान जोखिम में डालते हैं। इस घटना को दबाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिसमें विभागीय अधिकारी कर्मी को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल में ओ.पी. सिंह, जिउतलाल, रमाकांत, राजकुमार, बंशीलाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

पंचायत ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मी को न्याय नहीं मिला और घटना की सही जांच नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़े   बाजार में तेजी,सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद,ऑटो शेयरों में रहा उछाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *