नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य बनने पर पार्षद संदीप रघुवंशी का सम्मान

नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य बनने पर पार्षद संदीप रघुवंशी का सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता)। नारायणपुर वार्ड संख्या-31 के पार्षद संदीप रघुवंशी को नगर निगम की कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किए जाने पर सोमवार को गंगोत्री विहार कॉलोनी समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari


इस अवसर पर पार्षद संदीप रघुवंशी ने कॉलोनीवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


समारोह में माता शरण पाठक, उमराव सिंह, संजीव सिंह सोमवंशी, सुभाष सिंह, डॉ. अरविंद गिरी, अशोक कुमार शर्मा, भोला मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, वेद श्रीवास्तव सहित गंगोत्री विहार कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव सड़क के किनारे मिला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *