फेसबुक एड के जरिए फर्जी वेबसाइट पर 1 लाख से अधिक की साइबर ठगी, 6 महीने बाद शिकायत दर्ज
चौबेपुर (जनवार्ता): थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महेन्द्र यादव निवासी शिवदसा ने बताया कि फेसबुक एड के हवाले से कान्त गाँधी नामक एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। कान्त ने उन्हें एक फर्जी वेबसाइट MY I PRIME TRADE http://FX.COM पर जोड़ा, जो धोखाधड़ी वाली साइट है।

इसके बाद 19/5/26 को पहला लेन-देन किया गया। इसी सिलसिले में उसी से जुड़े अभिषेक शर्मा नामक व्यक्ति ने फोन से संपर्क करके पीड़ित से कुल 1,06,029 रुपए ठग लिए, जो उन्होंने अपने अकाउंट से दिए। बाद में पीड़ित को पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।
पीड़ित ने 12/7/26 को चौबेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि वह 4 महीने से थाने के चक्कर लगा रहा था, पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि दर्ज कर जांच की जा रही है।

