सहपाठी शिक्षण कार्यक्रम से निखर रही बच्चों की नेतृत्व क्षमता

सहपाठी शिक्षण कार्यक्रम से निखर रही बच्चों की नेतृत्व क्षमता

मंडुआडीह प्राथमिक विद्यालय का टीम ने किया निरीक्षण

वाराणसी । मंडुआडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय में संचालित सहपाठी शिक्षण कार्यक्रम (पीयर लर्निंग प्रोग्राम) की प्रगति और प्रभाव का जायजा लेने के लिए इंवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और एक-दूसरे को पढ़ाने की भावना देखकर टीम ने प्रसन्नता जताई।

rajeshswari

निरीक्षण दल में संस्था के सह-संस्थापक सम्यक और दिव्यांशु, अनुसंधान एवं डिजाइन प्रमुख एना, कार्यक्रम प्रमुख श्रुति तथा टीम के सदस्य पल्लवी और निकुंज शामिल रहे। उनके साथ एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) कृति भी मौजूद रहीं।

टीम ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर कार्यक्रम के संचालन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान यह समझने का प्रयास किया गया कि सहपाठी शिक्षण के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता, व्यवहार और आपसी सहयोग में किस तरह बदलाव आ रहा है। बच्चों को पीयर लीडर की भूमिका निभाते हुए अपने सहपाठियों को पढ़ाई में मदद करते देख टीम ने उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

इस अवसर पर एआरपी कृति ने कार्यक्रम की जमीनी उपलब्धियों और क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से टीम को अवगत कराया। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता ने बताया कि जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से जब विद्यालय में शिक्षकों की संख्या कम हो जाती है, तब यह कार्यक्रम काफी मददगार साबित होता है। पीयर लीडर्स को प्रशिक्षित कर उनके माध्यम से अन्य बच्चों की पढ़ाई जारी रखी जाती है, जिससे शिक्षकों की अनुपस्थिति में भी शिक्षण व्यवस्था प्रभावित नहीं होती।

निरीक्षण के दौरान बच्चों का उत्साह, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विशेष रूप से देखने को मिला। फाउंडेशन की टीम ने विद्यालय परिवार और एआरपी के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर में सड़क हादसे के बाद मारपीट व चेन-स्नैचिंग की वारदात

इस अवसर पर शिक्षिकाएं नीलिमा सिन्हा, रश्मि सिंह, नीलम राय, मधु सिंह, रेखा यादव, धर्मा देवी और सुहेल सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *