वाराणसी : व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर डीसीपी गोमती जोन  ने दिए ठोस सुझाव

वाराणसी : व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर डीसीपी गोमती जोन  ने दिए ठोस सुझाव

वाराणसी (जनवार्ता)। गोमती जोन की नई पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान ने शनिवार को जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों के व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए ठोस सुझाव साझा किए गए।

rajeshswari

बैठक में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक स्थलों और हाईवे पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है तथा सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

डीसीपी नीतू कादयान ने कहा कि हालांकि स्ट्रीट लाइटें सीधे पुलिस विभाग के अधीन नहीं आतीं, फिर भी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द ही एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समस्या का प्रभावी समाधान निकाला जा सके।

एक व्यापारी द्वारा सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की शिकायत पर डीसीपी ने तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि इसे शीघ्र ठीक कराया जाए।

बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर व्यक्त चिंताओं पर डीसीपी ने जागरूकता को सबसे बड़ा बचाव बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग समय-समय पर साइबर सुरक्षा अभियान चला रहा है और व्यापारियों को भी इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।

डीसीपी नीतू कादयान ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी छोटी से छोटी समस्या भी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समय रहते उनका निस्तारण किया जा सके। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनके लेंस को सार्वजनिक मार्ग की ओर रखने की सलाह दी, जिससे निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

इसे भी पढ़े   बदायूं में अंगीठी जलाकर सोए तीन सिक्योरिटी गार्ड की दम घुटने से मौत, परिजनों का हंगामा

बैठक के समापन पर व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीसीपी नीतू कादयान को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मानित किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *