महानिदेशक प्रशिक्षण ने  दिया चिकित्सकीय सेवाओं का राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

महानिदेशक प्रशिक्षण ने  दिया चिकित्सकीय सेवाओं का राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता) : उत्तर प्रदेश के महानिदेशक प्रशिक्षण, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ. पीके अरुण ने मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व गुरुवार को वाराणसी में चिकित्सकीय सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय (एसएसपीजी), कबीरचौरा, सर सुंदरलाल चिकित्सालय (एसवीएम), भेलूपुर और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी), दुर्गाकुंड का दौरा किया।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान एसएसपीजी के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी ने चिकित्सकीय सुविधाओं और हृदयाघात परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। डॉ. चौधरी ने बताया कि हृदयाघात परियोजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब तक 166 मरीजों की जान बचाई जा चुकी है। इन केंद्रों पर हड्डी रोग, सामान्य सर्जरी, फिजियोथेरेपी और उच्च स्तरीय पैथोलॉजी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

महानिदेशक ने चिकित्सकीय व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए सभी चिकित्सकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए और अन्य जनपदों के सीएमओ को वाराणसी की तर्ज पर अपने क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने का सुझाव दिया।

इस निरीक्षण से वाराणसी में चिकित्सा सेवाओं के और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े   सीएम के दौरे से पहले नगर निगम अलर्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *