उदय प्रताप इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

उदय प्रताप इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता) । उदय प्रताप इंटर कॉलेज, वाराणसी में बुधवार को 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह आठ बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश सिंह एवं राघवेंद्र सिंह ने किया।

rajeshswari

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में वाराणसी जनपद के अलग-अलग विद्यालयों की टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सभी मैच निर्णायक मंडल एवं खेल शिक्षकों की देखरेख में अनुशासन और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुए।

प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा खिलाड़ियों के पात्रता परीक्षण के लिए जनपद के प्रमुख शारीरिक शिक्षकों को रेफरी एवं ऑफिशियल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। निर्णायक मंडल में शैलेन्द्र नारायण सिंह, चंद्रमोहन सिंह, जितेंद्र कुमार, डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, वरुण प्रकाश, जगजीत सिंह, विभोर भृगुवंशी, मुकेश पांडेय एवं सर्वेश कुमार सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन उमेश सिंह एवं कार्तिक राम ने किया। प्रतियोगिता के बाद विभिन्न आयु वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय खेलों के लिए किया गया। इस बार मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी भी वाराणसी जनपद को मिली है।

आयोजकों ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय के खेल शिक्षकों एवं निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   संस्कृत विश्वविद्यालय की  शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोप में छात्र नेता पर मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *