जनपदीय बॉक्सिंग में वाराणसी के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन
16 खिलाड़ी मंडल प्रतियोगिता के लिए चयनित
वाराणसी (जनवार्ता)। एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कॉलेज वाराणसी के तत्वावधान में भारतीय शिक्षा मंदिर, इंग्लिशिया लाइन के क्रीड़ा हॉल में 70वीं जनपदीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्षीय आयुवर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


सुबह आठ बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजनकर्ता भरत सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले के शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। महादेव सूर्या विनायक बॉक्सिंग एकेडमी (एमएसवी बॉक्सिंग एकेडमी), संदहा के प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिता में ऑफिशियल की भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. चारु चन्द्र राम त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी 10 सितंबर 2026 को गाजीपुर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मंडल प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी
अंडर-19 बालक वर्ग: अंकुश, करन सोनकर और विनय चौरसिया।
अंडर-17 बालक वर्ग: आर्यन दुबे, शिवांश पाल, विवेक पाल, अनिरुद्ध दत्त मिश्रा, आरव चौरसिया, गौतम साहनी और रुद्र पांडेय।
अंडर-14 बालक वर्ग: रुद्रांश यादव और अंजनी मिश्रा।
अंडर-17 बालिका वर्ग: श्रेया, साह्नवी यादव, साक्षी तिवारी और जागृति यादव।
आयोजन में जनपद सचिव सर्वेश सिंह, जगजीत सिंह जग्गा, भरत सिंह, प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह, अखिलेश कुमार राय, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार, उपेंद्र सिंह, नीरज कुमार, डॉ. धनंजय त्रिपाठी, ममता दुबे, राजेश सिंह दोहरी, शैलेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

