जिलाधिकारी ने रोप-वे परियोजना और परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने रोप-वे परियोजना और परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

समयबद्ध कार्य और कड़ी व्यवस्था के दिए निर्देश

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता)।जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने शनिवार को कैंट और काशी विद्यापीठ में चल रही रोप-वे परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के लिए श्री हरिश्चन्द्र इंटरमीडिएट कॉलेज, मैदागिन स्थित परीक्षा केंद्रों का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। साथ ही, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसे भी पढ़े   आग उगल रहा आसमान: वाराणसी में 45°C पहुंचा तापमान, लू के कहर से सूने पड़े घाट और बाजार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *