डरेंगे नहीं, डराएंगे नहीं, स्तन कैंसर को हराएंगे : उद्गम संस्था

डरेंगे नहीं, डराएंगे नहीं, स्तन कैंसर को हराएंगे : उद्गम संस्था

वाराणसी (जनवार्ता)  । स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्गम संस्था की ओर से बुधवार को स्तन कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय रहते चिकित्सकीय जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

rajeshswari

कार्यक्रम में शुरुआती स्तर पर स्तन संबंधी असामान्यताओं की पहचान में सहायक मेडिकल स्क्रीनिंग उपकरण के माध्यम से महिलाओं की जांच की गई। संस्था की अध्यक्ष साक्षी पांडेय ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं। विशेषकर स्तन में सूजन, दर्द, गांठ अथवा अन्य किसी असामान्य बदलाव को कई बार महिलाएं छिपा लेती हैं या उसकी अनदेखी करती हैं। यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।

उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए उद्गम संस्था ने स्तन स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया है। संस्था की ओर से महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित रूप से स्तन की चिकित्सकीय स्क्रीनिंग कराएं। संस्था के अनुसार, कार्यक्रम में इस्तेमाल किए गए स्क्रीनिंग उपकरण से किसी प्रकार की रेडिएशन संबंधी हानि नहीं होती है।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने किया। अंत में विनोद कुमार पांडेय ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   संभल : स्कूल बस ने मासूम को कुचला, मां के सामने गई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *