राज्य कैरम चैंपियनशिप के लिए वाराणसी की आठ सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना

राज्य कैरम चैंपियनशिप के लिए वाराणसी की आठ सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना

वाराणसी। दिल्ली में 21 अगस्त से आयोजित होने वाली 30वीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए वाराणसी कैरम एसोसिएशन की आठ सदस्यीय टीम बुधवार को वाराणसी-दिल्ली एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

rajeshswari

प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में किया जाएगा। वाराणसी की टीम में शिवदयाल यादव, गौरव गुप्ता, कृष्ण दयाल यादव, अश्विनी कुमार मौर्य, हर्षित केसरी, प्रियांशु यादव, विनोद यादव और दिव्यांश सिंह शामिल हैं।

टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी विनोद यादव खिलाड़ी के साथ-साथ टीम मैनेजर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वाराणसी कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तैयारी के साथ रवाना हुए हैं।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में वाराणसी के लिए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

इसे भी पढ़े   माता अन्नपूर्णा मंदिर के अन्नक्षेत्र में  अब पीएनजी पाइपलाइन से स्थायी समाधान की उम्मीद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *