बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने नशे की हालत में कुएं में छलांग लगाकर दी जान

बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने नशे की हालत में कुएं में छलांग लगाकर दी जान

वाराणसी (जनवार्ता) |  कपसेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गजेपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना घटित हुई। बिजली विभाग में संविदा पर मीटर रीडर का कार्य करने वाले 35 वर्षीय कृष्ण मनोहर गावस्कर उर्फ आलोक ने नशे की हालत में घर के समीप पुराने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आलोक शुक्रवार रात करीब 12 बजे शराब पीकर घर लौटा था। वह किसी बात से काफी परेशान नजर आ रहा था। परिजनों ने उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच घर के सामने स्थित पुराने कुएं से आवाज सुनाई देने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आलोक कुएं में गिरा हुआ मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पीछे तीन वर्षीय पुत्र हार्दिक और छह वर्षीय पुत्री प्रिया रह गए हैं। पत्नी किरण देवी और मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कपसेठी के अनुसार, प्रथम दृष्टि में मामला नशे में संतुलन बिगड़ने या आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। गांव में घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   दिल्ली ब्लास्ट के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *