ज्वैलरी दुकान से चोरी करने वाली  महिला चोर गिरफ्तार

ज्वैलरी दुकान से चोरी करने वाली  महिला चोर गिरफ्तार

चोरी का माल बरामद

वाराणसी (जनवार्ता) । कैंट पुलिस ने एक महिला चोर को सफलतापूर्वक धर दबोचा है, जो पांडेयपुर इलाके की एक ज्वैलरी दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गई थी। पुलिस ने अभियुक्ता के पास से चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्ता शीला देवी 42 वर्ष पत्नी सोनू विश्वकर्मा निवासी सिकिया थाना नारायनपुर जिला मीरजापुर है। यह घटना 27 जनवरी की है जब शीला देवी लालपुर-पांडेयपुर स्थित ए. के. ज्वेलर्स पहुंची और गहने खरीदने के बहाने दुकानदार से सामान दिखवाया। दुकानदार जब दूसरे ग्राहक से व्यस्त हो गया तो महिला ने मौका देखकर छल से कुछ आभूषण चुरा लिए और तेजी से वहां से फरार हो गई।

पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज की मदद से पुलिस ने महिला की पहचान की और उसकी तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को शाम थाना कैंट क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने जुर्म कबूल किया। उसके कब्जे से बरामद चोरी के आभूषणों में सोने का एक जोड़ा टॉप्स, एक नथिया, दो जोड़ा कान की बाली, एक जोड़ी कान की छाली पीली धातु, दो अंगूठी कुल वजन 16.455 ग्राम पीली धातु तथा चांदी का एक कड़ा वजन 55.380 ग्राम शामिल हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक आरती गोंड, बलवंत कुमार तथा कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   आईआईवीआर में पाँच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण ऐसी छोटी-मोटी चोरियां बढ़ रही हैं लेकिन सीसीटीवी और त्वरित जांच से अपराधियों को पकड़ना आसान हो रहा है। वाराणसी ज्वैलर्स एसोसिएशन ने भी हाल ही में चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को दुकान में प्रवेश न देने या सामान न दिखाने जैसे सख्त नियम लागू किए हैं ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *