सोते समय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

सोते समय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ कला गांव में पाही पर सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी ,यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार उक्त गांव के निवासी चन्द्रभूषण तिवारी 57 वर्ष पुत्र नरसिंह तिवारी कल रात को भोजन करने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर सोने के लिए गए थे,रात में सोते समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी । सुबह आसपास लोग वहां पहुंचे तो खून से लतफत उनका शव मिला। यह खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रीत हो गई,हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा आला अफसर पहुंच गए,पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। दो संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़े   एयर इंडिया फ्लाइट्स में अगले महीने से शुरू होंगी प्रीमियम इकोनॉमी क्लास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *