व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल : ग्रुप एडमिन समेत कई पर एफआईआर, एक गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल : ग्रुप एडमिन समेत कई पर एफआईआर, एक गिरफ्तार

चौक पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाला आपत्तिजनक रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन सहित अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराय हड़हा स्थित ‘बनारस व्यापार मंडल’ नामक व्यापारिक संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप पर नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो को ग्रुप में साझा किया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद धार्मिक वर्गों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस संबंध में चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर बनारस व्यापार मंडल के ग्रुप एडमिन राशिद सिद्दीकी, अजहर आलम अज्जू और अन्य आरोपित के खिलाफ़ बीएनएस 2023 की धारा 196 1ए, 197 1डी, 298, 299, 302 तथा आईटी एक्ट 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सराय हड़हा निवासी मो. दिलशाद(47) पुत्र मो. अख्तर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। उन्होने स्पष्ट कहा की दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कौन है वो व‍ित्‍त मंत्री ज‍िसने पेश नहीं क‍िया एक भी बजट? हैरान कर देगी आपको जानकारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *