मारकंडे महादेव कैथी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, करीब दो लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

मारकंडे महादेव कैथी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, करीब दो लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मारकंडे महादेव कैथी धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य रात्रि से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं और देर रात से ‘कतारे बाबा’ के दर्शन व जलाभिषेक का क्रम निरंतर जारी रहा।
मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर तक करीब दो लाख श्रद्धालु पवित्र मंदिर में पहुंच चुके थे और उन्होंने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की इस भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया।

rajeshswari

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा शिविर और अस्थायी ठहरने की भी व्यवस्था की गई थी। संध्या तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

इसे भी पढ़े   आईआईटी कानपुर में ढेरों वैकेंसी का निकला फॉर्म,दमदार सैलरी,अप्लाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *