एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ  जुआ का वीडियो

एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ  जुआ का वीडियो

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में ताश के पत्तों के साथ जुआ खेले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो गया है, जिससे प्रशासन के सामने चुनौती पेश हो गई है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि जनवार्ता नहीं करता है ।

rajeshswari

आप को बताते चले कि सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे वीडियो में कुछ लोगों को ताश खेलते हुए देखा जा सकता है, जिसमें पैसे का लेन-देन हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना थाना क्षेत्र के किसी गांव की है। वीडियो के वायरल होने के बाद से यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि मामला प्रकाश में आया है और वायरल वीडियो की जाँच की जा रही है। उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया वीडियो पुराना लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जाँच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले महीने भी इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़े   विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *