खुशखबरी:  अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वाराणसी-लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस

खुशखबरी:  अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वाराणसी-लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस

वाराणसी (जनवार्ता)। वरुणा पार क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए वाराणसी-लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20401/20402) का ठहराव अब शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया है। यह सुविधा शुक्रवार, 6 मार्च  से प्रभावी हो गई है।

rajeshswari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सहमति के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के अथक प्रयासों से यह संभव हो सका।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आज (शुक्रवार) सुबह 5:45 बजे शिवपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि के रूप में ट्रेन संख्या 20401 (वाराणसी से लखनऊ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वापसी में लखनऊ से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 20402 भी शिवपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

यह ठहराव वरुणा पार क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि अब उन्हें वाराणसी जंक्शन या अन्य दूरस्थ स्टेशनों पर जाने की जरूरत कम पड़ेगी। स्थानीय यात्रियों का लखनऊ और वाराणसी के बीच आवागमन आसान और समयबद्ध हो जाएगा।

मंत्री जायसवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है, जो विकास और जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इसे भी पढ़े   नगर आयुक्त ने लक्ष्मी कुण्ड, लोलार्क कुण्ड व मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *