राजातालाब : कपड़े की दुकान से 2 लाख के सामान और नकदी चोरी

राजातालाब : कपड़े की दुकान से 2 लाख के सामान और नकदी चोरी

सीसीटीवी भी उठा ले गये चोर

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब थाना क्षेत्र के पंचकोशी रोड स्थित राजा तालाब बाजार में रात के अंधेरे में चोरों ने एक कपड़े की दुकान में चोरों ने दुकान की तीसरी मंजिल पर लगा टीन शेड हटाकर अंदर प्रवेश कर सीढ़ियों से नीचे उतरे और पूरी दुकान को खंगाल डाला।

rajeshswari

दुकान के मालिक गोविंदा गुप्ता (निवासी: मेहंदीगंज, मिर्जामुराद) ने बताया कि वे रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने लगभग दो लाख रुपये मूल्य के कपड़े और दराज में रखे पांच हजार रुपये नकद चुरा लिए। कुल चोरी की राशि करीब 2.05 लाख रुपये बताई जा रही है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी चोरों ने जाते-जाते उठा लिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, घटना का कुछ हिस्सा कैमरे में कैद हो गया था।

पीड़ित ने तुरंत राजातालाब पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलते ही औपचारिक मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज की जाएगी।

इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर खासी चिंता है। विशेषज्ञों का कहना है कि दुकानों में बेहतर सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम और मजबूत ताले लगाने की जरूरत है। पुलिस ने इलाकावासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   वरुणा नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *