मां बागेश्वरी देवी का भव्य हरियाली श्रृंगार 21 को

मां बागेश्वरी देवी का भव्य हरियाली श्रृंगार 21 को

वाराणसी (जनवार्ता)। जैतपुरा स्थित काशी की प्राचीन एवं पावन श्री श्री 1008 मां बागेश्वरी देवी (स्कंदमाता) मंदिर में 21 अगस्त, शुक्रवार को भव्य हरियाली श्रृंगार का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया जाएगा।

rajeshswari

इस अवसर पर मां बागेश्वरी देवी का आकर्षक एवं दिव्य हरियाली श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद विशेष आरती और पूजन-अर्चन संपन्न होगा। श्रृंगार दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

मंदिर के महंत एवं पं. गोपाल मिश्रा (एडवोकेट) ने भक्तजनों और धर्मानुरागियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर मां बागेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन करने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

मंदिर की सेवईत मीना देवी ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। हरियाली श्रृंगार के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: जैतपुरा के सरैया में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *