तेजस्वी किसान मार्ट के 8वें स्टोर का भव्य शुभारंभ

तेजस्वी किसान मार्ट के 8वें स्टोर का भव्य शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता): चिरईगांव ब्लॉक के सिवोई गांव में काशिका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड द्वारा समुन्नति फाउंडेशन के सहयोग से “तेजस्वी किसान मार्ट” के 8वें स्टोर का शुक्रवार भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी की चेयरमैन श्रीमती रेखा मौर्य ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव विभाग के निदेशक श्री रामप्रकाश दुबे रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, महिला उद्यमी, अधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rajeshswari

मुख्य अतिथि रामप्रकाश दुबे ने कहा, “किसानों की आर्थिक स्वतंत्रता के लिए सहकारिता सबसे सशक्त माध्यम है। एफपीओ किसानों को संगठित करने के साथ-साथ बाजार, ब्रांडिंग और मार्केटिंग की समझ दे रहे हैं। तेजस्वी किसान मार्ट इस दिशा में उदाहरण बन चुका है, जहां किसान उत्पादक के साथ उद्यमी भी हैं। हम हर एफपीओ को प्रोत्साहित करेंगे ताकि किसान मूल्यवर्धन के साथ उपज सीधे उपभोक्ता तक पहुंचा सकें।”

तेजस्वी किसान मार्ट के संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने बताया, “हमने यह मार्ट किसानों को मंडी से निकालकर मार्केट तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया था। आज यह 22 राज्यों में फैला नेटवर्क है और 5000 से अधिक एफपीओ इससे जुड़े हैं। लक्ष्य है कि हर किसान अपने ब्रांड से उत्पाद बेचे।”

राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा, “यह मंच उत्पादन से उपभोग तक पूरी श्रृंखला जोड़ता है। किसान अब ब्रांड निर्माता बनें।” राष्ट्रीय अध्यक्ष निलेश दुबे (तेजस्वी युवा समिति) ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि हर जिले में युवा टीम एफपीओ के साथ प्रशिक्षण और डिजिटल बिक्री में सहयोग कर रही है।

राष्ट्रीय संयोजक सुमित बालियन ने ग्रामीण ब्रांडिंग की सराहना की। श्रीमती रेखा मौर्य ने बताया कि उनकी कंपनी में 500 से अधिक महिला किसान हैं, जो अचार, मुरब्बा, सिरका, मसाले, पापड़, जैविक धान और दालें बनाती हैं। महिला निदेशक मंडल (शकुंतला देवी, सुजाता देवी, इंदु देवी, मीरा देवी) ने कहा, “तेजस्वी किसान मार्ट ने हमें आत्मनिर्भर बनाया।”

इसे भी पढ़े   विधानसभा सत्र के पहले दिन इंडिया गठबंधन का जनता के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन

वेजिटेबल एफपीसी के संचालक ब्रजेश तिवारी ने इसे वाराणसी को कृषि ब्रांड हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। सीईओ भास्कर ने प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर फोकस की बात कही।

कार्यक्रम में महिला किसानों ने उत्पाद प्रदर्शनी लगाई, जिसमें जैविक आचार, सिरका, गुड़, मसाले और सब्जी प्रसंस्करण उत्पाद शामिल थे। एफपीओ प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया और सहकारिता पर चर्चा हुई।

तेजस्वी किसान मार्ट 22 राज्यों में सक्रिय है, 5000+ एफपीओ से जुड़ा, फार्म टू फोर्क मॉडल पर काम करता है। प्रमुख उत्पाद: अचार, मुरब्बा, सिरका, शहद, मसाले, अनाज, तेल। उद्देश्य: स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान।

समापन में ई. प्रकाश पाण्डेय ने कहा, “किसान आत्मनिर्भर तब बनेगा जब वह अपनी उपज अपने नाम से बेचेगा। यह मार्ट खेतों से शुद्धता और विश्वास उपभोक्ताओं तक पहुंचाता है।”

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *