कार्तिक में सजेगा हरहुआ की रामलीला का मंच, 5 नवंबर को होगा भव्य भरत मिलाप

कार्तिक में सजेगा हरहुआ की रामलीला का मंच, 5 नवंबर को होगा भव्य भरत मिलाप

वाराणसी (जनवार्ता)। हरहुआ की प्रसिद्ध एवं कई दशक पुरानी रामलीला का शुभारंभ 27 अक्टूबर से होगा। कार्तिक मास में आयोजित होने वाली यह रामलीला 5 नवंबर को पारंपरिक भरत मिलाप के साथ संपन्न होगी। धार्मिक आस्था और लोक परंपरा से जुड़ी इस रामलीला को देखने के लिए वाराणसी सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी पहुंचते हैं।

rajeshswari

श्री आदर्श रामलीला समिति, हरहुआ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि रामलीला का मंचन 27 अक्टूबर से शुरू होगा। 4 नवंबर को विजयादशमी तथा 5 नवंबर को क्षेत्र का प्रसिद्ध भरत मिलाप आयोजित किया जाएगा।

हरहुआ की रामलीला अपनी प्राचीन परंपरा और विशिष्ट मंचन शैली के लिए जानी जाती है। इसमें वाराणसी के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने पहुंचते हैं। रामकथा के प्रसंगों को देखने और सुनने के लिए दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु एवं रामलीला प्रेमी जुटते हैं।

कार्तिक मास में आयोजित होने वाली यह रामलीला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला अपनी फूलवारी, धनुषयज्ञ, नक्कतैया और भरत मिलाप के माध्यम से पिछले छह दशक से अधिक वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी लोगों की आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर की बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *