जौनपुर जेल में कैद पूर्व सांसद उमाकांत यादव की बिगड़ी तबीयत, बीएचयू रेफर

जौनपुर जेल में कैद पूर्व सांसद उमाकांत यादव की बिगड़ी तबीयत, बीएचयू रेफर

जौनपुर  (जनवार्ता)। जीआरपी सिपाही हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मछलीशहर संसदीय सीट से पूर्व सांसद और बाहुबली नेता उमाकांत यादव की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उन्हें तुरंत जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच और उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, उमाकांत यादव को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। साथ ही उनका ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ा हुआ पाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च स्तरीय इलाज के लिए BHU भेजना उचित समझा। फिलहाल उन्हें BHU में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी जांच और उपचार में जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि उमाकांत यादव पर शाहगंज जंक्शन पर वर्ष 1995 में जीआरपी सिपाही की हत्या के मामले में 2022 में जौनपुर की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस मामले में उन्हें और उनके सहयोगियों को दोषी करार दिया गया था। हालांकि, हाल के महीनों में इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें कुछ मामलों में राहत मिली है, लेकिन अन्य लंबित मामलों के कारण वे अभी भी जौनपुर जिला जेल में बंद हैं।

जेल प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने उनकी तबीयत पर नजर बनाए रखने की बात कही है। उनके स्वास्थ्य को लेकर परिवार और समर्थकों में चिंता बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   बीमार बच्चे और माँ के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान घर में चोरी, जेवरात व 2 लाख नकद चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *