वाराणसी : 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ

वाराणसी : 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता) । शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला महिला चिकित्सालय कबीर चौरा में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम बड़ी सफलता के साथ आयोजित हुआ।

rajeshswari

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने इसका शुभारंभ किया। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद (सीएमओ) तथा अन्य वरिष्ठ चिकित्सकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक मॉडल टीकाकरण केंद्र का भी उद्घाटन किया गया।

शिविर में मुख्य रूप से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर तथा ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई गई। चिकित्सकों ने बालिकाओं को जागरूक करते हुए सलाह दी कि वे वैक्सीन लगवाने हेतु अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ ही आएं।

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वैक्सीन लगवाने वाली कुछ बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने इस अभियान को नारी शक्ति के सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों और मुफ्त वैक्सीनेशन शिविरों से समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तेजी से बढ़ रही है तथा हजारों बालिकाओं का भविष्य सर्वाइकल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से सुरक्षित हो रहा है। यह प्रयास वाराणसी जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़े   यादें-2026” का वाराणसी पब्लिक स्कूल में भावुक विदाई समारोह संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *