डोमरी में शुरू हुआ 350 बीघा का विशाल ग्रीन काशी वन

डोमरी में शुरू हुआ 350 बीघा का विशाल ग्रीन काशी वन

महापौर-नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। डोमरी (सुजाबाद) में नगर निगम वाराणसी का ‘ग्रीन काशी’ प्रोजेक्ट आकार लेने लगा है। 350 बीघा क्षेत्र में फैले इस विशाल मियावाकी शहरी वन की प्रगति का जायजा लेने बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल मौके पर पहुंचे।

rajeshswari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना प्राप्त इस परियोजना में अब तक 2.51 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। महापौर ने पौधों की अच्छी जीवन दर और स्वस्थ वृद्धि देख संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पौधों के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बढ़ते तापमान को देखते हुए महापौर ने तत्काल प्रभाव से विशेष कार्ययोजना शुरू करने के निर्देश दिए। पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए पूरे क्षेत्र में ग्रीन नेट लगाने, रेनगन सिस्टम से बेहतर सिंचाई सुनिश्चित करने, समय-समय पर खाद देने तथा नियमित निराई-गुड़ाई कराने को कहा गया।

इस वन की सबसे खास बात इसका काशी के 60 पौराणिक गंगा घाटों से जुड़ाव है। पूरे क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है, जिनके नाम दशाश्वमेध, मणिकर्णिका, अस्सी आदि घाटों पर रखे गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में शीशम, सागौन, अर्जुन जैसी 27 देशी प्रजातियों के साथ-साथ अश्वगंधा, गिलोय जैसे औषधीय पौधे भी लगाए गए हैं।

भविष्य में यह ‘ग्रीन काशी’ न केवल शहर के लिए बड़ा ऑक्सीजन भंडार बनेगी, बल्कि गंगा किनारे हरित विरासत के रूप में काशी की शोभा भी बढ़ाएगी।

नगर निगम ने 1 मार्च को एक घंटे में 2,51,446 पौधे रोपकर जो विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था, उसकी सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र में 25 सीसीटीवी कैमरे, 20 हाईमास्क लाइटें और 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।

इसे भी पढ़े   'शिमला में नहीं बेंगलुरू में होगी विपक्षी दलों की अगली बैठक,पीएम मोदी…',बोले शरद पवार

यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य में आय सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *