पति ने लगाई फांसी, पत्नी ने खाया विषाक्त

पति ने लगाई फांसी, पत्नी ने खाया विषाक्त

वाराणसी  (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया इलाके में एक छोटी-सी घरेलू नोंक-झोंक ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि एक पल के आवेश में पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी और पत्नी ने विषाक्त खा लिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशीष प्रजापति (36 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ घर में हुए तीखे विवाद के बाद ऊपरी कमरे में चले गए और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी ने भी जहर खा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंचे और पत्नी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उनकी जान बचाने में जुटे हैं।

मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो पूरे घर की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह ही मुख्य वजह बताई जा रही है, हालांकि पुलिस आगे की छानबीन में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   झारखंड: हजारीबाग में 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन समेत तीन माओवादी ढेर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *