वीडीए में आईएएस पूर्ण बोरा ने संभाला उपाध्यक्ष पद का कार्यभार

वीडीए में आईएएस पूर्ण बोरा ने संभाला उपाध्यक्ष पद का कार्यभार

वाराणसी (जनवार्ता)। मण्डलायुक्त एवं अध्यक्ष वीडीए एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में वाराणसी विकास प्राधिकरण सभागार में बुधवार को स्वागत समारोह आयोजित हुआ

rajeshswari

जिसमें आईएएस 2018 बैच के अधिकारी पूर्ण बोरा ने वाराणसी विकास प्राधिकरण के 51वें उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जहाँ मण्डलायुक्त ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया।

वही बोरा, जिन्होंने बिजनौर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया। यहमूलतः असम के निवासी हैं। उनका जन्म 1 मई 1989 को हुआ तथा उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है।

उन्होंने प्रशासनिक सेवा की शुरुआत कुशीनगर जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में 7 अगस्त 2020 को की थी। जबकि 28 जून 2022 को मुख्य विकास अधिकारी, बिजनौर के पद पर तैनाती पाई। वही वाराणसी में कार्यभार संभालते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विकास कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   पीएम मोदी के जन्मदिवस पर वाराणसी में रक्तदान शिविर, भाजपा महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल रहे मुख्य आकर्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *