आईपीएल सट्टेबाजी : ‘UP365’ वेबसाइट के जरिए चल रहा था अवैध नेटवर्क, चार गिरफ्तार

आईपीएल सट्टेबाजी : ‘UP365’ वेबसाइट के जरिए चल रहा था अवैध नेटवर्क, चार गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) : कैंट थाना पुलिस और एसओजी-2 की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को टैगोर टाउन कॉलोनी में छापेमारी कर आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टेबाजी चलाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टैगोर टाउन क्षेत्र में कुछ लोग आईपीएल के मैचों पर बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी करवा रहे हैं। सूचना के आधार पर कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में एसओजी-2 प्रभारी अभिषेक पांडेय की टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान आरोपी लाइव मैच चलते समय ग्राहकों से दांव लगवा रहे थे।

जांच में पता चला कि आरोपी पारंपरिक सट्टेबाजी ऐप की बजाय ‘UP365’ नाम की वेबसाइट के माध्यम से यह अवैध खेल चला रहे थे। इस वेबसाइट के जरिए दांव लगाने, राशि जमा करने और भुगतान का पूरा लेन-देन गोपनीय तरीके से हो रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी तकनीकी रूप से काफी सतर्क थे। वे हर मैच के बाद ब्राउजर हिस्ट्री, कैश और अन्य डिजिटल ट्रेस मिटा देते थे, ताकि कोई सबूत न बच सके। फिर भी पुलिस की सटीक प्लानिंग और गुप्त सूचना के बल पर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ लिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए हैं। इन उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया, “हम अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। आईपीएल सीजन में ऐसे गिरोहों पर नजर रखी जा रही है और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

इसे भी पढ़े   वाराणसी से गाजीपुर-बलिया की यात्रा होगी आसान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *