जुए की फड़ पर पुलिस का दांव सफल, पांच गिरफ्तार

जुए की फड़ पर पुलिस का दांव सफल, पांच गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । लालपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ जुए की फड़ पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 10,530 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां बरामद की हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज सोनकर, दिनेश गुप्ता उर्फ लालू, आदित्य गुप्ता, विनोद यादव और हर्ष गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुए की फड़ों में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   हीटस्ट्रोक सै एक व्यक्ति की मौंत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *