‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरिश्चंद पीजी कॉलेज में  बृहद वृक्षारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरिश्चंद पीजी कॉलेज में  बृहद वृक्षारोपण

वाराणसी (जनवार्ता)। हरिश्चंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

rajeshswari


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का संदेश देता है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।


कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राम आशीष ने किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नीम, पीपल, चाँदनी और गुड़हल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ. शिवानंद यादव, प्रो. बी.के. निर्मल, प्रो. संजय श्रीवास्तव, प्रो. जगदीश सिंह, प्रो. ओम शर्मा, प्रो. सत्येंद्र सिंह, प्रो. ऋचा सिंह, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. प्रभाकर सिंह, प्रो. अनुपम शाही, डॉ. वंदना पांडे, डॉ. दुर्गेश यादव, डॉ. प्रज्ञा ओझा, डॉ. निधि, डॉ. सुमित, डॉ. आलोक सिंह, कार्यालय सहायक प्रमोद पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   आखिर क्यों प्रोफेसरों ने किया धरना प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *