जिलाधिकारी ने सरकारी आवास पर किया पौधारोपण

जिलाधिकारी ने सरकारी आवास पर किया पौधारोपण

बेटियों संग दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वाराणसी । प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाभियान के तहत रविवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अपने सरकारी आवास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उनकी बेटियां मैत्रेयी और मैथिली ने भी पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ अभियान में भाग लेते हुए अपने हाथों से पौधे लगाए।

rajeshswari

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव भी हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर से होनी चाहिए। यदि प्रत्येक परिवार वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाए, तो हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर राकेश कुमार, जितेंद्र चौबे, मानसिंह, संजय सिंह, राम यादव, मोहित, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   हरहुआ चौराहे पर फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *