मरुई ग्रामसभा में वीर सावरकर जयंती पर माई भारत कार्यशाला संपन्न
वाराणसी( जनवार्ता)। अराजीलाइन क्षेत्र की ग्रामसभा मरुई में गुरुवार को मेरा युवा भारत (माई भारत) कार्यशाला एवं वीर सावरकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों ने सहभागिता कर युवाओं को विकसित भारत अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान युवाओं के मोबाइल फोन में माई भारत एप डाउनलोड कराया गया तथा उन्हें प्लेटफॉर्म से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य वक्ता कर्मयोगी ग्रामीण समृद्धि फाउंडेशन के अभिषेक सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही भारत के विकास का आधार है। जिला कार्यसमिति सदस्य एवं चौबेपुर मंडल प्रभारी गगन चौबे ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
फाउंडेशन की निदेशक आकांक्षा दुबे ने महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता पर विस्तार से विचार रखे। वहीं अराजीलाइन के मुखिया डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बदलते भारत में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गगन चौबे ने की, जबकि समापन ग्राम प्रधान अजय सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी सर्वेश्वर सिंह, माई भारत के यूथ आइकॉन राम सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

