महापौर अशोक तिवारी बने भारतीय वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष

महापौर अशोक तिवारी बने भारतीय वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी के महापौर अशोक तिवारी को भारतीय वॉलीबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। संघ के सचिव रामानंद चौधरी ने इस संबंध में पत्र जारी कर इसकी औपचारिक घोषणा की।

rajeshswari

यह पद उन्हें वॉलीबॉल खेल के विकास और प्रसार के लिए विशेष योगदान के सम्मान में प्रदान किया गया है। अशोक तिवारी पहले से ही वाराणसी वॉलीबॉल संघ के संरक्षक हैं। उनके कुशल नेतृत्व में जनवरी 2026 में वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया और काशी ने खेल आयोजन की मिसाल पेश की।

मेयर अशोक तिवारी ने इस पद पर नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे वॉलीबॉल को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को इस खेल की ओर प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। इस उपलब्धि से वाराणसी और उत्तर प्रदेश के वॉलीबॉल प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान को और मजबूती प्रदान करेगी, साथ ही काशी को खेल नगरी के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

इसे भी पढ़े   बनारस की सबसे खूबसूरत सड़क बनेगी दालमंडी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *