मिर्जामुराद :  हादसे में पांच की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार

मिर्जामुराद :  हादसे में पांच की मौत के मामले में चालक गिरफ्तार

खलासी को पुलिस पहले ही ले चुकी थी हिरासत में

वाराणसी (जनवार्ता)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक को शिवरामपुर चट्टी के पास से पकड़ा गया। हादसे के बाद ट्रक के खलासी को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी थी।

rajeshswari

गिरफ्तार चालक की पहचान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा थाना क्षेत्र के वासकुरा गांव निवासी जाबिद अहमददार (38), पुत्र सोना उल्लाहदार के रूप में हुई है। वहीं, खलासी इम्तियाज अहमददार (41), पुत्र गुलाम कादीरदार, निवासी वासकुरा गांव, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा को पुलिस ने घटना के बाद हिरासत में लिया था।

समय पर सेब पहुंचाने के दबाव में तेज चला रहा था ट्रक

पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक पर सेब लदे थे और उसे माल लेकर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचना था। निर्धारित समय पर डिलीवरी करने पर अतिरिक्त इनाम मिलने की उम्मीद थी। इसी लालच में वह ट्रक तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान रूपापुर ओवरब्रिज के पास हादसा हो गया।

विंध्याचल दर्शन कर लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के आठ लोग स्कॉर्पियो से मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। सोमवार की सुबह सभी लोग वाराणसी लौट रहे थे। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज के पास उनकी स्कॉर्पियो रुकी थी। इस दौरान कुछ लोग गाड़ी से उतरकर फोटो और सेल्फी लेने लगे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़े   मेरठ में किशोरी के साथ बियर पिलाकर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *