जॉब के नाम पर बंधक बनाकर टॉर्चर, वाराणसी में 500 से ज्यादा शिकार

जॉब के नाम पर बंधक बनाकर टॉर्चर, वाराणसी में 500 से ज्यादा शिकार

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कथित नेटवर्किंग कंपनी ने 500 से अधिक युवक-युवतियों और नाबालिगों को ऊंची सैलरी का लालच देकर बुलाया और फिर उन्हें बंधक बना लिया।
पीड़ितों के अनुसार, जॉइनिंग के नाम पर 25 से 30 हजार रुपये वसूले गए। इसके बाद ट्रेनिंग का झांसा देकर उनका ब्रेनवॉश किया गया और कमरों में बंद कर दिया गया, जहां एक-एक कमरे में 20-25 लोगों को रखा जाता था।
युवकों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दिया जाता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। घर जाने की अनुमति नहीं थी, उल्टा उनसे रिश्तेदारों और दोस्तों के नंबर लेकर नए लोगों को फंसाने का दबाव बनाया जाता था।
जालसाज इन नंबरों पर कॉल कर नए युवाओं को बुलाते और उन्हें भी इसी तरह बंधक बना लेते थे, जिससे यह नेटवर्क लगातार फैलता गया।
बिहार और झारखंड के कुछ युवक किसी तरह भागकर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे और आपबीती सुनाई। उन्होंने कंपनी के स्टाफ पर मारपीट और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ितों ने डायल 112 पर समय पर मदद न मिलने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बीएचयू में धरने पर बैठे छात्रों ने सोमवार को हंगामा कर दिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *