यूपी चुनाव में एनडीए जीतेगा 300 से अधिक सीटें  : रामदास आठवले

यूपी चुनाव में एनडीए जीतेगा 300 से अधिक सीटें  : रामदास आठवले

वाराणसी (जनवार्ता) । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री तथा  ने रविवार को वाराणसी दौरे के दौरान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से एनडीए 300 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगा।

rajeshswari

मीडिया से बातचीत में आठवले ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री  और मुख्यमंत्री  के नेतृत्व पर कायम है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में हुए कार्यों के कारण एनडीए की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हुई है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम तय करेंगे कि भाजपा हारती है या विपक्षी दल। उनका दावा है कि प्रदेश की जनता एक बार फिर एनडीए के पक्ष में जनादेश देगी।

आरपीआई (ए) की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आठवले ने बताया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक इकाइयां 62 जिलों में सक्रिय हैं तथा शेष जिलों में भी विस्तार का कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इस रैली के माध्यम से पार्टी प्रदेशभर में अपना संदेश पहुंचाने का प्रयास करेगी।

गठबंधन के सवाल पर आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। उन्होंने कहा कि आरपीआई (ए) लगभग 20 से 25 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, हालांकि सीटों की संख्या चाहे कम हो, पार्टी एनडीए के साथ बनी रहेगी।

इसे भी पढ़े   21 साल की शादी टूटने की अब अर्जुन रामपाल ने ली 'जिम्मेदारी',बोले-'हम मूर्ख

उन्होंने कहा कि बहुजन राजनीति के बदलते परिदृश्य में आरपीआई (ए) प्रदेश में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *