शहरी विकास को नई गति: नोटिस–मानचित्र निस्तारण कैम्प में 100 प्रकरणों की सुनवाई

शहरी विकास को नई गति: नोटिस–मानचित्र निस्तारण कैम्प में 100 प्रकरणों की सुनवाई

वाराणसी (जनवार्ता)विकास प्राधिकरण के सभागार में उपाध्यक्ष श्री पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में “नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई कार्यक्रम भवन स्वामियों से प्राप्त मानचित्रों, नोटिसों तथा शमन से संबंधित प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

rajeshswari

आज 11/12/2025 को आयोजित इस कैम्प में उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देशित किया कि सभी अनुभाग ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त मानचित्रों एवं प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन मानचित्रों को तकनीकी कारणों या नियमों के अनुपालन न होने पर अस्वीकृत किया गया है, उनमें संबंधित प्रवर्तन टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाए।

कैम्प की प्रमुख कार्यवाहियाँ

कुल 100 प्रकरण सुनवाई हेतु प्रस्तुत हुए।

नियोजन अनुभाग द्वारा 08 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

15 प्रकरणों को अस्वीकृत या स्क्रूटनी हेतु सम्मनित किया गया।

मानचित्र एवं नोटिस संबंधी सुनवाई में कुल 83 भवन स्वामी उपस्थित हुए।

जनसुनवाई के दौरान सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, नगर नियोजक प्रभात कुमार, सहायक नगर नियोजक सौरभ जोशी, पाँचों जोनों के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता, लिपिकगण तथा नियोजन, आवाप्ति, सीलिंग एवं विधि अनुभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने समन्वित रूप से कार्यवाही को सुचारू बनाते हुए कैम्प को सफल बनाया।

प्राधिकरण द्वारा मानचित्रों एवं नोटिसों के निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में निर्णय लिया गया है कि हर बृहस्पतिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण सभागार में नियमित रूप से “नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प” का आयोजन किया जाएगा, ताकि भवन स्वामियों को एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्राप्त हो सके और शहर के सुव्यवस्थित शहरी विकास को प्रोत्साहन मिल सके।

इसे भी पढ़े   दशाश्वमेध : 14 मोबाइल फोन बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *